- विजय शाह के खिलाफ गठित SIT में शामिल महिला IPS वाहिनी सिंह कौन हैं? पंजाब से भी है कनेक्शन

विजय शाह के खिलाफ गठित SIT में शामिल महिला IPS वाहिनी सिंह कौन हैं? पंजाब से भी है कनेक्शन

आईपीएस वाहिनी सिंह ने शुरुआत में एक साल की ट्रेनिंग ली जिसके बाद उन्हें 2014 में पंजाब कैडर मिला। वहां वाहिनी की नियुक्ति आईपीएस अधिकारी के तौर पर हुई। कुछ समय पंजाब पुलिस में काम करने के बाद वाहिनी सिंह 2015 में मध्य प्रदेश आ गईं। पंजाब कैडर से मध्य प्रदेश आने की वजह उनकी शादी थी। 

कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी कर मुसीबत में फंसे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुसीबत कम होने की बजाय और बढ़ गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के एसआईटी बनाने के आदेश के बाद तीन नामों का चयन भी हो गया जो शाह के खिलाफ जांच करेंगे। इस टीम में एकमात्र महिला आईपीएस वाहिनी सिंह हैं। वाहिनी सिंह मध्य प्रदेश में चर्चित नाम हैं जो पहले निवाड़ी और अब डिंडोरी में एसपी के पद पर तैनात थीं। 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v


ईपीएस वाहिनी सिंह ने एमपी में प्रशासनिक पद पर रहकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए आज आपको वाहिनी सिंह के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। ips.gov.in पर महिला अधिकारी अपना नाम वाहिनी सिंह लिखती हैं। वाहिनी सिंह का जन्म 19 मार्च 1988 को राजस्थान में हुआ था। शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की। ​​

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपना मन बदला और सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। पढ़ाई में अव्वल रहने की वजह से उन्हें 2013 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिली। चयन के बाद उनकी पहली पोस्टिंग मध्य प्रदेश में नहीं बल्कि पंजाब में हुई।

आईपीएस वाहिनी सिंह ने शुरुआत में 1 साल की ट्रेनिंग ली, जिसके बाद उन्हें 2014 में पंजाब कैडर मिला। वहां वाहिनी की नियुक्ति आईपीएस अधिकारी के तौर पर हुई। कुछ समय पंजाब पुलिस में रहने के बाद 2015 में वाहिनी सिंह मध्य प्रदेश आ गईं। पंजाब कैडर से मध्य प्रदेश आने के पीछे की वजह उनकी शादी थी। 

वाहिनी सिंह के पति भी आईपीएस हैं। 


शादी के बाद वाहिनी सिंह ने 2015 में केंद्रीय गृह मंत्रालय से गुहार लगाकर ट्रांसफर करा लिया। तब से वह एमपी में ही कार्यरत हैं। वह निवाड़ी में एसपी और भोपाल के इंटेलिजेंस विभाग में एआईजी के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

आईपीएस वाहिनी सिंह अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रही हैं। 4 साल पहले तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा में आरोप लगाया था कि आईपीएस वाहिनी सिंह के काम में उनके पति आईपीएस नागेंद्र सिंह दखलंदाजी करते हैं. उनके पति पर रेत माफिया को संरक्षण देने का भी आरोप लगा था.

उस समय वाहिनी सिंह के पति भिंड जिले के एसपी थे. आपको बता दें कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ गठित एसआईटी में आईपीएस वाहिनी सिंह के अलावा सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रमोद वर्मा, भोपाल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कल्याण चक्रवर्ती भी शामिल हैं.

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag