- नगर निगम का दर्जा मिला नहीं जनता से की जा रही है अब टैक्स की वसूली,,-रक्षपाल सिंह कुशवाह*

नगर निगम का दर्जा मिला नहीं जनता से की जा रही है अब टैक्स की वसूली,,-रक्षपाल सिंह कुशवाह*


*बसपा के युवा नेता रक्षपाल सिंह कुशवा ने कहा भिण्ड के जन मानस व जिले की जनता से लगातार अबैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी*


*भिण्ड।* मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सरकार का नेतृत्व कर चुके प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा भिण्ड रेलवे स्टेशन मुड़िया खेरा पर सवारी गाड़ी के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने घोषणा की थी वर्तमान अभी मोहन यादव जी की सरकार है और नगर पालिका से भिण्ड को नगर निगम बनाया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नगर निगम बनाने की नहीं की फिर भी नगर पालिका परिषद नगर निगम के नाम पर जनता से राजस्व की अबैध वसूली कर रही है जिससे जनता को काफी कठिनाइयों हो रही है नगर पालिका को नगर निगम बनाने का दर्जा मिला नहीं फिर वसूली टैक्स के नाम पर की जा रही है जिससे जनता को आर्थिक भार का सामना करना पड़ रहा है।
बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने कहा की अगर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला है तो जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए नगर पालिका में बैठे लोगों की खबर की नीति ने जनता को मुसीबत में इतना डाल दिया की इतना भार उनके ऊपर डाल दिया है जिससे वह कठिनाइयों की दौड़ से गुजर रहे। 

बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह ने कहा नगर निगम के नाम पर नगर पालिका परिषद द्वारा जनता से नामांतरण पीएचई ,स्वच्छता, सड़क के किनारे बैठने वाले लोगों से पटरी वसूली के नाम पर ₹5 लगते थे अब उनसे ₹10 पशु ले जा रहे हैं संपत्ति ऐसे कई वसूली से जनता का भी भयभीत है गरीब जनता इतना भार नहीं दे पा रही है फिर भी उनको नगर पालिका परिषद नगर निगम बनाने के नाम पर लूट कर रही है। नगर पालिका परिषद में जितना भ्रष्टाचार अभी हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। सब पूरी परिषद को नगर निगम के नाम पर लूट का मंदिर बना दिया है यह नगर पालिका नहीं लूटपाल का अड्डा बन गई है। बसपा के युवा नेता रक्षपाल सिंह राजावत ने, नगर पालिका परिषद को चेतावनी दी है की नगर निगम बनाने के नाम पर जनता से टैक्स वसूली नहीं की जाए इसे तत्काल रोका जाए अन्यथा बहुजन समाज पार्टी नगर पालिका परिषद का घेराव करेगी। 
नगर निगम के नाम पर भिण्ड की जनता को ठगा जा रहा है भिण्ड की जनता को नगर निगम की कोई भी मुल भुत सुविधा नहीं मिल रही है और सभी विभागो मे पांच गुना राजस्व वसुला जा रहा है

बसपा नेता कुशवाह ने कहा कि शहर के किनारे बसे हुए ग्राम पंचायत नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए हैं ऐसे ग्रामीण क्षेत्र की जनता से भी रजिस्ट्री के नाम पर पांच गुना राजस्व अबैध वसूली की जा रही है जबकि ऐसे ग्राम पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम की सीमा में नहीं है फिर वसूली क्यों की जा रही है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag