- दारू को ठेका सारे पे, हॉटमिक्स भैया पे

दारू को ठेका सारे पे, हॉटमिक्स भैया पे

लहार- नगर पालिका परिषद लहार द्वारा आयोजित मां मंगला देवी वार्षिक मेला 2025 में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 25 मई 2025 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से उज्जैन से दिनेश दिग्गज, दिल्ली से सुदीप भोला, इंदौर से भुवन मोहिनी, देवास से कुलदीप रंगीला, एटा से शरद लंकेश, भिंड से डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, इटावा से राम भदावर और शाजापुर के दिनेश देशी घी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी श्री नरेशचंद्र शर्मा जी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार रमाशंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती पूजन करके किया।
कवि सम्मेलन का संयोजन जितेन्द्र त्रिपाठी अमित तथा संचालन दिनेश दिग्गज उज्जैन ने किया।
    इंदौर से भुवन मोहिनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की; तत्पश्चात देवास के हास्य कवि कुलदीप रंगीला ने लोगों को ख़ूब हंसाया।
   एटा के शरद लंकेश ने कहा कि दिल्ली में जो दफ्न हुए, वे खुसरो थे पटियाली के। भिण्ड के व्यंग्यकार डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला ने अपनी प्रसिद्ध कविता बारे दद्दा बारे दद्दा सुनाते हुए कहा कि लोकतंत्र के जलवे देखो, खाबें गधा पंजीरी।
कांदी हती करम में जिनके, तिनकों मिली बजीरी।।
दारु को ठेका सारे पे, टोल टैक्स मैया पे।
स्कूलों में मोड़ा-मोड़ी, हॉट मिक्स भैया पे।।
। मंच का कुशल संचालन करते हुए दिनेश दिग्गज ने आठ का पहाड़ा बड़े ही मजेदार ढंग से सुनाते हुए की आठ एकं आठ, आठ दूनी सोलह, आठ तिया चौबीस, आठ पंचें एं एं, आठ छक्के एं एं, आठ नम्ने एं एं आठ दम्मे अस्सी। 
    इटावा के राम भदावर ने जब कविता पाठ किया तो चारों तरफ से तालियां उठने लगीं।
 तुम सोच रहे मंदिर कैसे, मस्जिद कैसे बनवाई जाए।
मैं सोच रहा जनता की कैसे भूख मिटाई जाए।।
। दिल्ली से आए सुदीप भोला ने चुटकुलों के माध्यम से सटीक व्यंग्य करते हुए खूब गुदगुदाया। मैंने एक नेता को 500 का नोट देते हुए कहा कि खुले पैसे दे दीजिए उसने 130 वापस किया मैंने कहा बकाया नेता बोले 370 खत्म।
 भुवन मोहिनी ने हास्य व्यंग्य के साथ साथ श्रृंगार सुनाते कहा कि 
लाचार पर कभी अत्याचार नहीं करती।
मरे हुए पर कभी अपना अधिकार नहीं करती।।
सब जानते हैं भूखा रहना मंजूर मगर,
शेरनी किसी लंगूर का शिकार नहीं करती।
   शाजापुर के दिनेश देशी घी का काव्यात्कम अंदाज बेहद प्रभावी रहा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाशंकर शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag