- रॉकेट में खराबी के कारण एक्सिओम-4 मिशन स्थगित, शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष जाने के लिए करना होगा इंतजार

रॉकेट में खराबी के कारण एक्सिओम-4 मिशन स्थगित, शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष जाने के लिए करना होगा इंतजार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाला एक्सिओम स्पेस का मिशन एक्सिओम-4 एक बार फिर टल गया है। इस मिशन को बुधवार शाम को लॉन्च किया जाना था, लेकिन फाल्कन-9 रॉकेट में खराबी के कारण लॉन्च को टाल दिया गया है। एक्स पर खुद इसरो ने यह जानकारी दी है। शुभांशु आईएसएस पर उड़ान भरने वाले पहले भारतीय होंगे।

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाला एक्सिओम स्पेस का मिशन एक्सिओम-4 एक बार फिर टल गया है। इस मिशन को बुधवार शाम को लॉन्च किया जाना था, लेकिन फाल्कन-9 रॉकेट में खराबी के कारण लॉन्च को टाल दिया गया है। एक्स पर खुद इसरो ने यह जानकारी दी है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



स्पेसएक्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लॉन्च के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फाल्कन 9 रॉकेट में तकनीकी खराबी के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए मिशन को टाल दिया गया है। नई लॉन्च तारीख अभी तय नहीं की गई है।

इसरो ने पोस्ट किया कि चेकिंग के दौरान फाल्कन-9 रॉकेट में लीकेज का पता चला है, इंजीनियरों ने स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक को ठीक करने के लिए और समय मांगा है। स्पेसएक्स ने कहा कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद हम नई लॉन्च डेट शेयर करेंगे।

शुभांशु होंगे पायलट


शुभांशु के साथ जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में पोलैंड के स्लावोज उज़नांस्की-विस्नीवस्की, हंगरी के टिबोर कापू और मिशन कमांडर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन शामिल हैं। शुभांशु मिशन के पायलट होंगे। एक्सिओम-4 मिशन को पहले दो बार टालना पड़ा था। अंतरिक्ष यात्रियों को 29 मई को रवाना होना था, लेकिन इसे 8 जून तक टाल दिया गया। इसके बाद इसे 10 जून तक टाल दिया गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag