- सोनम रघुवंशी: 'मुझे जल्दी मारो, मैं थक गई हूं', राज से ज्यादा अधीर थी सोनम; बेवफा पत्नी के इशारे पर किसने किया राजा पर पहला वार?

सोनम रघुवंशी: 'मुझे जल्दी मारो, मैं थक गई हूं', राज से ज्यादा अधीर थी सोनम; बेवफा पत्नी के इशारे पर किसने किया राजा पर पहला वार?

सोनम रघुवंशी लेटेस्ट न्यूज़ राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे हनीमून पर मेघालय आए थे (मेघालय कपल मिसिंग)। 23 मई को नोंग्रियाट गांव में होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ घंटे बाद वे गायब हो गए। यह जगह उस जगह से 20 किमी दूर है जहां उनका शव मिला (राजा रघुवंशी मर्डर)।

इंदौर। राजा हत्याकांड का 'राज' पांच लाख मोबाइल नंबरों में छिपा था, शिलांग पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने विस्तृत जांच की। पुलिस ने शोहरा हिल्स इलाके से पीएसटीएन डेटा एकत्र किया। पुलिस को करीब पांच लाख नंबर मिले। एक सिम कार्ड इंदौर का निकला। इसे 16 मई को एक्टिवेट किया गया था।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



सोनम और राजा जहां भी गए, संदिग्ध नंबर भी साथ गया। राजा की हत्या के बाद उस नंबर को बंद कर दिया गया। 24 मई को वह संदिग्ध फोन बिहार में एक्टिवेट हुआ और फिर बंद हो गया। शिलांग पुलिस की जांच उस नंबर पर आकर रुक गई। 

सोनम की साजिश


जब सोनम की कॉल डिटेल्स निकाली गई तो इस बात की पुष्टि हुई कि उसने सैकड़ों बार राज से बात की थी। एसआईटी ने राज के नंबर की सीडीआर निकाली तो विशाल, आनंद और आकाश के नंबर मिले, जिन्हें साजिश के तहत 20 मई को ब्लॉक कर दिया गया था। हत्या के बाद तीनों के नंबर एक्टिवेट किए गए।

सोनम चिढ़ने लगी


राजा की हत्या के लिए सोनम राज से ज्यादा अधीर थी। वह फोटोग्राफी के बहाने राजा के पास आती और विशाल को इशारा करती। मौका न मिलने पर जब विशाल हमला नहीं कर पाता तो वह उससे चिढ़ने लगी। एक बार विशाल ने हत्या का मन बदल लिया। तब सोनम ने कहा, मार दो इसे। मैं थक गई हूं।

राजा पर पहला हमला

बार-बार दबाव बनाने पर विशाल ने पीछे से राजा की गर्दन पर पहला हमला किया। दूसरा हमला आनंद ने किया। फिर चारों ने मिलकर उसे खाई में फेंक दिया। सोनम ने आरोपियों को 15 हजार भी दिए और एटीएम कार्ड तोड़कर फेंक दिया।

विधवा होने के बाद सोनम ने राज से की शादी

सोनम ने पूछताछ में बताया कि उसे राज से प्यार हो गया था। वह उसका ख्याल भी रखती थी। राज उसके लिए काम करता था। उसकी सैलरी 15 हजार रुपए थी। सोनम उसकी आर्थिक मदद करती थी। राजा से शादी के बाद वह खुश नहीं थी।

सोनम की आंखें भर आईं

शादी में जब राज उसे देखकर रोने लगा तो उसकी आंखें भी भर आईं। सोनम ने तय किया कि राजा की हत्या के बाद वह विधवा हो जाएगी और राज से शादी करेगी। समाज और रिश्तेदार भी विरोध नहीं करेंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag