बेंगलुरु समाचार: बेंगलुरु में एक मैकेनिक जमीर और उसके दोस्त वसीम पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने वसीम को "जय श्री राम" बोलने के लिए मजबूर किया, जबकि वह दर्द में "अल्लाह" कह रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना रविवार शाम को हुई।
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक व्यक्ति और उसके दोस्त पर जबरदस्ती हमला करने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने दोनों पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
यह मामला रविवार शाम करीब साढ़े चार से साढ़े पांच बजे पुलिस के संज्ञान में आया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले की जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता जमीर के मुताबिक, वह पेशे से मैकेनिक है। रविवार शाम को उसने हेगड़े नगर के एजेबीजे ग्राउंड के पास अपनी कार रोकी और अपने दोस्त वसीम से बात करने लगा। तभी वहां कुछ लोग आए और दोनों को वहां से जाने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।
उससे जबरन 'जय श्री राम' बुलवाया
जमीर ने पुलिस को बताया कि जब आरोपियों ने उसके दोस्त वसीम पर हमला किया तो वसीम दर्द में 'अल्लाह' बोलने लगा। ऐसे में आरोपियों ने वसीम पर 'जय श्री राम' बोलने का दबाव बनाया।
यह भी पढ़िए - पंचायत 4: फुलेरा में कुछ ही घंटों में होगी पंचायत की बैठक, ओटीटी पर चौथा सीजन कब और कहां देखें?
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने जमीर के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।