पेशाब से आंखें साफ करने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हो रही है। पुणे की महिला ने दावा किया है कि ऐसा करने से आंखों में लालिमा और खुजली खत्म हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पेशाब से आंखें साफ करती नजर आ रही है। महिला ने दावा किया कि ऐसा करने से आंखों की खुजली, सूखापन और लालिमा खत्म हो जाती है।
डॉक्टरों ने इस वीडियो के दावों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। दरअसल, पुणे की मेडिसिन-फ्री लाइफ कोच नुपुर पिट्टी सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य संबंधी वीडियो पोस्ट करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने इंस्टाग्राम पर यूरिन आई वॉश-नेचर ओन मेडिसिन नाम से एक वीडियो पोस्ट किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। 24 घंटे में इस वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने कई बार देखा।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
वीडियो में महिला ने क्या दावा किया?
वायरल वीडियो में नुपुर पिट्टी दावा करती हैं कि वह सुबह ताजे पेशाब से अपनी आंखें धोती हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी आंखें धोते हुए भी दिखाती हैं। हालांकि वह इसे वैकल्पिक उपाय के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कहती हैं, लेकिन डॉक्टरों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और लोगों को चेतावनी भी दी है।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
इस मामले पर, कई पुरस्कार जीतने वाले हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. साइरिएक एबी फिलिप्स, जिन्हें ऑनलाइन द लिवर डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता है, ने एक्स पर इस वीडियो को रीपोस्ट किया और लोगों से ऐसा न करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'कृपया अपना मूत्र अपनी आंखों में न डालें। मूत्र कीटाणु मुक्त नहीं होता। इंस्टाग्राम पर कूल दिखने की कोशिश करने वाली बूमर आंटियां निराशाजनक और डरावनी भी हैं।'
इसके अलावा कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने भी महिला की आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा, "मूत्र आपके शरीर से निकलने वाला अपशिष्ट है, जिसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में आप अपनी आंखें साफ करते हैं, जो पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। क्या आप सभी इसे देख सकते हैं?"