- यूपी के आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट हैक, ईरान-फिलिस्तीन के समर्थन वाले संदेशों से प्रदेश में हड़कंप

यूपी के आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट हैक, ईरान-फिलिस्तीन के समर्थन वाले संदेशों से प्रदेश में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट हैक हो गई, जिसके चलते पूरे प्रदेश में 250 से ज्यादा स्क्रीन पर ईरान और फिलिस्तीन के समर्थन में संदेश प्रसारित होने लगे। हापुड़ के डीएम ने सबसे पहले इसकी सूचना दी, जिसके बाद करीब 2 बजे पूरा सिस्टम बंद कर दिया गया। इस साइबर अटैक से सरकारी मशीनरी में हड़कंप मच गया है और अब अधिकारी साइबर विशेषज्ञों की मदद से मामले की जांच कर रहे हैं। यह घटना प्रदेश की साइबर सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

हापुड़: उत्तर प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट शुक्रवार सुबह हैक हो गई। इसके साथ ही विभाग में हड़कंप मच गया।
हैकर्स ने न सिर्फ वेबसाइट हैक की, बल्कि ईरान और फिलिस्तीन के समर्थन में संदेश भी प्रसारित किए।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


वेबसाइट के जरिए पूरे प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों और कलेक्ट्रेट में लगी 250 से ज्यादा स्क्रीन पर ईरान और फिलिस्तीन के बारे में संदेश दिखने लगे।

इस गतिविधि की सबसे पहले जानकारी हापुड़ के डीएम को मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत लखनऊ मुख्यालय को इसकी जानकारी दी।

दोपहर 2 बजे पूरा सिस्टम बंद कर दिया गया, साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है

इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे आपदा प्रबंधन विभाग का पूरा सिस्टम बंद कर दिया गया, इसके बाद ही इन संदेशों का प्रसारण बंद हुआ।

विभाग के अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं और साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इस साइबर हमले से सरकारी तंत्र में खलबली मच गई है और सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

फिलहाल वेबसाइट को सुरक्षित और फिर से चालू करने की कोशिशें जारी हैं। इस घटना ने राज्य की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag