-
लक्ष्मेश बाथम को कन्या विद्यालय में सहयोगी कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई सेवानिवृत्ति पर
घनश्याम बाबा
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी लक्ष्मेश बाथम की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन कर विद्यालय के प्राचार्य यूके खरे ने बताया कि इनके द्वारा विद्यालय में 15 वर्ष की सेवाएं पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के अनिल जैन, मुनेश भारद्वाज, डॉ रेनू यादव, किशोर पटसारिया, मनीष गोस्वामी, आनंद मिश्रा, विवेक नोनेरिया, धर्मेंद्र पाठक, धर्मेंद्र वर्मा, दिनेश गुप्ता, संदीप कुमार, रामप्रकाश, कमल किशोर, विनोद जैन, श्रीपद पिप्पल, सुनील शर्मा, संतोष केवट, सियमणि भगत, संध्या गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, संजना यादव, रेखा नामदेव, कल्पना डांगे, रश्मि श्रीवास्तव, अनीता कैलासिया, रुबीना बानो, ममता गुप्ता, आशा गुप्ता, गीता दुबे तथा रामसेवक बाथम, धनीराम चैरसिया, सुभाष कुशवाह, दीपक कुशवाह, सुभाष रजक, ममता आदि के साथ लक्ष्मेश बाथम के परिवार के सदस्य भी सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शाल व श्रीफल से सम्मानित कर भावभिनि विदाई दी गई।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!