- सूर्य के करीब पहुंचने के बाद बचेगा तो दिखेगा नया धूमकेतु

सूर्य के करीब पहुंचने के बाद बचेगा तो दिखेगा नया धूमकेतु

80 हजार साल में लगाता है सूर्य का एक चक्कर
वॉशिंगटन (ईएमएस)। अंतरिक्ष में एक नया धूमकेतु खोजने का दावा वैज्ञानिकों ने किया है। यह हमारे आसमान में साल 2024 में किसी तारे की तरह दिखाई दे सकता है। माइनर प्लैनेट सेंटर के मुताबिक इस धूमकेतु का नाम सी/2023 ए3 है। जानकारी के मुताबिक अभी ये धूमकेतु शनि और बृहस्पति ग्रह के बीच है। यह धूमकेतु 290,664 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे सौरमंडल में यात्रा कर रहा है। 13 अक्टूबर 2024 को इसके पृथ्वी के करीब से गुजरने की संभावना है। खगोलविदों का अनुमान है कि धूमकेतु हर 80, 660 वर्षों में सूर्य की एक बार परिक्रमा करता है। जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर 2024 को यह सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगा। हालांकि ये तभी संभव है जब धूमकेतु एक ही पीस में हो। धूमकेतु बर्फ और धूल की बनी चट्टान होती हैं और सूर्य के करीब से गुजरने के दौरान टूटने लगती हैं।अगर धूमकेतु सिंगल पीस में बचा रह जाता है तो पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरने के दौरान यह जून 2024 में शौकिया दूरबीन से दिखाई दे सकता है। हालांकि पूर्वी क्षितिज पर होने के कारण दुनिया के कई हिस्सों में लोग इसे नहीं देख सकेंगे। लेकिन जब यह अंतरिक्ष की अपनी लंबी यात्रा के लिए हमारे सौरमंडल से बाहर निकलने लगेगा तब यह अच्छे से दिख सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर यह धूमकेतु धरती के करीब से गुजरता है तो यह आसमान में सबसे चमकदार सितारे की तरह दिखेगा।
डेटा की कमी के कारण अभी खगोलविद इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या यह धूमकेतु बचा रह सकेगा या नहीं। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता किचेंग झांग ने कहा कि  सी /2023 ए3 नग्न आंखों से दिखने वाला सबसे अच्छा धूमकेतु हो सकता है, लेकिन यह भी चेतावनी दी कि ये टूट सकता है।इसे पहली बार 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में एस्टेरॉयड टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम टेलीस्कोप ने देखा था। चीन के पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी के खगोलविदों ने 9 जनवरी को इस धूमकेतु की स्वतंत्र रूप से खोज की थी। यह फरवरी 2023 में धरती के करीब से गुजरे ग्रीन कॉमेट से भी ज्यादा चमकदार होगा, जो बिना किसी दूरबीन के दिखाई देगा। सी /2023 ए3 के बारे में अभी भी बहुत सी जानकारी अज्ञात हैं। इसमें इस धूमकेतु का आकार भी शामिल है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag