- मुख्यमंत्री मुरैना से प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 6 अप्रैल को करेंगे

मुख्यमंत्री मुरैना से प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 6 अप्रैल को करेंगे

- मुख्यमंत्री मुरैना से 84 भवनों का वर्चुअल जुडक़र लोकार्पण करेंगे 
मुरैना  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मुरैना से प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन वर्चुअल जुडक़र करेंगे। मुख्यमंत्री  चौहान प्रदेश के 84 भवनों का 82 करोड़ 99 लाख रूपये की लागत से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद  नरेन्द्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री  प्रभुराम चौधरी, प्रभारी मंत्री  भारत सिंह कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।   स्वास्थ्य अधो-संरचना को मजबूत बनाने की पहल मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य आधारभूत अधो-संरचना योजना में स्वास्थ्य संस्थाओं के निर्माण के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि मुरैना से 84 भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा, जिसकी लागत 82 करोड़ 99 लाख रूपए है। साथ ही 309 स्वास्थ्य संस्थाओं का भूमि-पूजन भी होगा, इसके लिए कुल 1130 करोड़ 86 लाख रूपए की राशि मंजूर की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  मोदी ने 25 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का शुभारंभ किया था। इसके अंतर्गत वर्ष 2025-26 तक देश की स्वास्थ्य प्रणाली और अधो-संरचना को सशक्त किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में इस दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान 6 अप्रैल को मुरैना से प्रदेश के जिलों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन भी करेंगे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मोहम्मद सुलेमान ने कार्यक्रम के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। मध्यप्रदेश में विकासखंड स्तर पर 196 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जा रही हैं। प्रदेश के 24 जिला चिकित्सालयों में 50 बिस्तरों की क्षमता की क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 9 चिकित्सा महाविद्यालयों में 50 बिस्तर के क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इसी तरह 35 जिला चिकित्सालयों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेब बनाई जाएंगी।  अधिक से अधिक नागरिक देखें विकास प्रदर्शनीमुरैना डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में लगभग 8 विभागों की विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी आम जनता के लिए भी खुली रहेगी। विकास कार्यों के संबंध में अधिक से अधिक नागरिकों को जानकारी प्राप्त होना चाहिए। जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण मिलने से पात्र हितग्राही लाभ लेने के लिए जागरूक बनते हैं। इससे सरकार का योजनाओं के क्रियान्वयन का उद्देश्य भी पूरा होता है। पीएचई विभाग, कृषि, उद्यानिकी, एनआरएलएम, महिला बाल विकास, राजस्व, सामाजिक न्याय विभाग आदि की प्रदर्शनी रहेगी।  


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag