- भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष वार्ड नं 7 थाना रोड निवासी केशव सिंह यादव का आज दुखद निधन हो गया उनकी अंत्येष्टि 21 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे गोरमी मुक्ति धाम पर हुई । यादव के निधन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक एबम मंडल महामंत्री निर्मल आर्य के नेतृत्व में पार्टी का ध्वज लपेटकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने केशव सिंह यादव के निधन पर जिन्होंने निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर लोगों की सेवा की और नगर परिषद में उपाध्यक्ष रहकर विकास को अधिक गति प्रदान के साथ हर गरीब की चिंता करते हुए उनकी समस्या का समाधान किया। मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया,मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला विधानसभा संयोजक मायाराम शर्मा एडवोकेट, दलबीर सिंह तोमर गोकुल सिंह परमार जयवीर पुरोहित कृष्णा कटारे जिला मंत्री राजकुमार जैन पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया मंडल अध्यक्ष सुधा कटारे नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुनीता आर्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा जैन ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag