- भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता दो चरणों में होगा, वार्ता का एक और दौर सफल रहा

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता दो चरणों में होगा, वार्ता का एक और दौर सफल रहा

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता का एक और दौर पूरा हो गया है। दोनों पक्ष दो चरणों में समझौता करने पर सहमत हुए हैं। अनिश्चित वैश्विक व्यापार माहौल के कारण यह निर्णय लिया गया है। हाल की वार्ता में वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में बाजार पहुंच के प्रस्तावों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

, नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता का एक और दौर पूरा हो गया है। एक अधिकारी ने कहा कि 16वें दौर की वार्ता में दोनों पक्ष दो चरणों में समझौता करने पर सहमत हुए हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

वैश्विक व्यापार के अनिश्चित माहौल, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणा से पैदा हुई स्थिति के कारण दो चरणों में व्यापार समझौता करने पर सहमति बनी है।

अधिकारी ने कहा कि हाल की वार्ता में दोनों पक्षों ने वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में बाजार पहुंच के प्रस्तावों पर ध्यान केंद्रित किया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ भी दो चरणों में व्यापार समझौते पर बातचीत की थी और अब अमेरिका के साथ भी इसी दृष्टिकोण के साथ बातचीत की जा रही है।

यदि दोनों पक्षों के बीच व्यापार समझौता हो जाता है, तो भारत के सामान जैसे रेडीमेड वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, इस्पात, पेट्रोलियम उत्पाद और विद्युत मशीनरी यूरोपीय संघ के बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag