-
जो बिडेन को जानलेवा कैंसर होने का पता चलने पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- 'ये सुनकर बहुत चिंतित हूं'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन एक बेहद खतरनाक कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जो बिडेन के लिए ट्वीट किया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन को जानलेवा स्तर का कैंसर होने का पता चला है। जो बिडेन के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिडेन 'प्रोस्टेट कैंसर' से पीड़ित हैं। जो बिडेन 82 साल के हैं और उन्हें मूत्राशय की समस्या थी। इसके बाद जांच में उनके प्रोस्टेट में गांठ पाई गई है। इसके बाद शुक्रवार को उनके प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। दुनिया भर के नेता जो बिडेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जो बिडेन के लिए एक्स पर एक संदेश साझा किया है।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी सामने आने के बाद पीएम मोदी ने उनके लिए ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने कहा- "जो बिडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर मैं बहुत चिंतित हूं। हम उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बिडेन (जो बिडेन की पत्नी) और उनके परिवार के साथ हैं।"
हड्डियों में फैला कैंसर
जो बिडेन की स्वास्थ्य रिपोर्ट से पता चला है कि कैंसर कोशिकाएं उनकी हड्डियों तक फैल गई हैं। बिडेन के कार्यालय के अनुसार, यह बीमारी का अधिक गंभीर रूप है। प्रोस्टेट कैंसर को 'ग्लीसन स्कोर' में मापा जाता है। इसे 1 से 10 के पैमाने पर रखा जाता है। ग्लीसन स्कोर यह मापता है कि सामान्य कोशिकाओं की तुलना में कैंसरग्रस्त कोशिकाएं कैसी दिखती हैं। जो बिडेन को 9 का स्कोर मिला है
अन्य नेताओं ने क्या कहा?
जो बिडेन को कैंसर होने की जानकारी सामने आने के बाद कई नेताओं ने उनके लिए संदेश भेजे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "जो बिडेन कैंसर की खबर से दुखी हैं और हम जो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" कमला हैरिस ने लिखा, "इस समय मैं जो और उनके परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में रखती हूं। जो एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि वे इस चुनौती का मजबूती और उम्मीद के साथ सामना करेंगे।"
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!