-
दिग्विजय का दावा कमलनाथ के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस की सरकार
भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच विवाद की खबरें सामने आईं| इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह भ्रम भाजपा का फैलाया हुआ है और कांग्रेस एकजुटता के साथ कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के साथ विवाद और खींचतान जैसी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं में फूट डालो भाजपा की पुरानी नीति है। उन्होंने कहा कि मतदाता इस भ्रामक प्रचार के झांसे में ना आएं कांग्रेस एकजुट है हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे। जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा। इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ‘कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।‘ इस प्रकार दिग्विजय सिंह ने उन तमाम कयासों और अफवाहों को विराम लगाने की कोशिश की है जिनमें कहा जा रहा था कि कमलनाथ और दिग्विजय के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कपड़े फाड़ने जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!