- सांसद निशिकांत दुबे की खुली चुनौती महुआ साबित करे कि पुरष मित्र के बारे में पूछा गया

सांसद निशिकांत दुबे की खुली चुनौती महुआ साबित करे कि पुरष मित्र के बारे में पूछा गया

साबित होने पर संन्यास लेने की बात की 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा एथिक्स कमेटी का बचाव कर दावा किया है कि अगर साबित होता है कि टीएमसी महुआ मोइत्रा से पुरुष मित्र को लेकर कोई प्रश्न किया गया था, तब मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। साथ ही उन्होंने समिति पर लगे आरोपों को लेकर बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिश अली पर भी सवाल खड़े किए हैं। भाजपा सांसद दुबे ने लिखा, अनुसूचित जाति के सांसद विनोद सोनकर जी की छवि को बसपा सांसद अली ने ठेस पहुंचाई है। दर्शन हीरानंदानी ने अपने हलफनामे में महुआ (भ्रष्टाचारी सांसद) के देश-विदेश के हवाई जहाज, होटल व गाड़ी के खर्च (पैसे) देने की बात कही है।
ये भी जानिए...................
तीन साल की सजा..., 2005 के Cash कांड से भी बड़ा मसला; सरकारी दस्तावेज  दिखाकर निशिकांत दुबे ने Mahua Moitra पर दागे सवाल - Nishikant Dubey raised  questions on Mahua Moitra by
निशिकांत दुबे ने क्यों कहा, CBI सुनते-सुनते थक गया हूं... इशारों में महुआ  मोइत्रा को घेरा, लोकपाल में की शिकायत - Why Nishikant Dubey Said tired of  listening CBI CBI ...
उन्होंने लिखा, एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष सोनकर जी ने महुआ से टिकट व होटल का बिल मांगा, यदि इसके अलावा उन्होंने महुआ जी के किसी भी पुरुष मित्र या होटल में पुरुष मित्र के साथ रुकने का प्रश्न पूछा होगा, तब मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा, जानकारी के लिए संसद की तरह ही संसदीय कमेटी में भी डिबेट शब्दशः लिखा जाता है। कांग्रेस और जदयू के सांसद में यदि हिम्मत है, तब डिबेट की कॉपी दिखाएं। महिला के विक्टिम कार्ड के चक्कर में इतने ओछे नहीं बनिए दानिश अली साहब। 

Nishikant Dubeys Letter To Speaker Mahua Moitra Took Bribe And Asked  Questions In Parliament - TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने घूस लेकर लोकसभा में  पूछे सवाल या बनीं कॉरपोरेट वॉर का मोहरा? |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag