- युद्धग्रस्त बदहाल गाजा में विस्थापित दाना-पानी के लिए लड़ रहे

युद्धग्रस्त बदहाल गाजा में विस्थापित दाना-पानी के लिए लड़ रहे


-शेल्टर होम में रहने को मजबूर लोगों की अपनी पीड़ा

 
यरुशलम।  इजरायल और हमास के बीच युद्ध को 35 दिन से अ‎धिक हो गए।  युद्ध के कारण गाजा में लोगों को भोजन और पेयजल के ‎लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में अनेक जगह भोजन पानी के लिए भी लोगों को लड़ते देखा गया है| युद्धग्रस्त और बदहाल हो चुके गाजा में हमलों में तबाह होते घर से बेघर हुए लोग शेल्टर होम में रहने को मजबूर हैं। जानकारी अनुसार लोगों को खाना-पीना मुहैया कराने के लिए कैंप भी लगाए गए हैं, लेकिन यहां लोग इतने बेबस और लाचार हैं कि उन्हें घंटों तक लाईनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा रहा है। हद यह है कि अनेक जगहों पर तो भोजन पानी के लिए भी लोगों को लड़ते हुए देखा गया है| हमलों से सुपरमार्केट पूरी तरह से खाली हो चुके हैं।

Palestinians face food, water shortages in southern Gaza | Israel-Palestine  conflict News | Al Jazeera

ये भी जानिए..................

- विकसित देशों में महंगाई युद्ध से भी बड़ी समस्या

Palestinians face food, water shortages in southern Gaza | Israel-Palestine  conflict News | Al Jazeera

आटे की कमी के कारण बेकरियां बंद हो गई हैं। गाजा की अधिकांश भूमि कृषि के योग्य नहीं बची है और प्याज और संतरे के अलावा अन्य सामान बाजारों से गायब हो गए हैं। यहीं नहीं, शेल्टर होम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। पांच लाख से अधिक विस्थापित गाजा के दक्षिण में स्थित अस्पतालों और संयुक्त राष्ट्र के स्कूलों में बने शेल्टर होम में रह रहे हैं। ये शेल्टर होम पूरी तरह से भर चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इजरायल के हमले के बाद फलस्तीनियों के लिए एक बड़ी मुश्किल सामने आई है। यहां शौचालय की संख्या कम होने से लोगों को ‎‎विषम स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। 
Palestinians face food, water shortages in southern Gaza | Israel-Palestine  conflict News | Al Jazeera

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag