- केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा- झारखंड, बिहार में अवैध रेत खनन ठीक नहीं

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा- झारखंड, बिहार में अवैध रेत खनन ठीक नहीं


दुमका । केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आरोप लगाया है कि झारखंड और बिहार में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। झारखंड के दुमका जिले में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि झारखंड और बिहार में अवैध रेत खनन ठीक नहीं है।

अवैध रूप से खनन की गई रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश में बिहार के  सब इंस्पेक्टर की मौत - हिंदुस्तान टाइम्स

 

चौबे ने कहा कि एनजीटी के कई निर्देशों के बावजूद झारखंड और बिहार में अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों में हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों की बढ़ती घटनाओं के पीछे अवैध खनन एक प्रमुख कारण है। अवैध खनन प्रकृति के लिए भी एक बड़ा खतरा है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर चौबे ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए पंजाब की आप सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का प्रमुख कारण पराली जलाना और वाहनों से होने वाला प्रदूषण है। पराली सबसे ज्यादा पंजाब में जलाई जाती है।

ये भी जानिए...........

अवैध रूप से खनन की गई रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश में बिहार के  सब इंस्पेक्टर की मौत - हिंदुस्तान टाइम्स

- दिल्ली में 2021 से लगातार लग रहा सांसों पर पहरा

चौबे ने कहा कि केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनी तो वहां पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा। फिलहाल पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जलाई जा रही है। हमारी रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पहले पंजाब में 1973 जगहों पर पराली जलाई गई है जबकि हरियाणा में जहां भाजपा की सरकार है वहां महज 36 जगहों पर पराली जलाई गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। 

अवैध रूप से खनन की गई रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश में बिहार के  सब इंस्पेक्टर की मौत - हिंदुस्तान टाइम्स

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag