- सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने फेसबुक पर जेल के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने फेसबुक पर जेल के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए


मानसा । पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर दिल्ली जेल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गैंगस्टर लॉरेंस ने जेल में सुविधा के बदले फिरौती दी होगी तभी उसने जेल में बंद होने के बाद भी उनके बेटे सिद्धू की कत्ल की साजिश की। जिसकी एजैंसी जांच करे।

 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने दिल्ली जेल अधिकारियों पर  लॉरेंस का पक्ष लेने का आरोप लगाया - द डेली गार्जियन

बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सीबीआई ने खुलासा किया किया है कि जेल के पूर्व डीजीपी और जेल मंत्री ने अपराधियों को जेल में सुविधा देने के बदले पैसे वसूले हैं। इस खुलासे के बाद क्या अभी भी हमें अपराधियों, अधिकारियों और राजनेताओं के बीच संबंधों को उजागर करने के लिए सबूत की जरूरत है। आज सिद्धू की मौत के 536 दिन हो गए, लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या को डेढ़ साल से अधिक हो गया है। उनके बेटे को मारने वाले गैंगस्टर लॉरेंस और उसके साथियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। बलकौर सिंह ने सिद्धू के फैंस का धन्यवाद करते कहा कि उनके प्यार के सहारे ही परिवार इस दुख का सामना कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

ये भी जानिए...........

- केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा- झारखंड, बिहार में अवैध रेत खनन ठीक नहीं

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने दिल्ली जेल अधिकारियों पर  लॉरेंस का पक्ष लेने का आरोप लगाया - द डेली गार्जियन

मुख्यमंत्री भगवंत मान यदि प्रयास करें तो पंजाब के हालत बदल सकते हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने वाले गैंगस्टर लॉरेंस ने पंजाब की जेल के अंदर बैठकर एक टीवी चैनल को वीडियो इंटरव्यू दिया लेकिन पंजाब सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर सरकार को जो नोटिस जारी किया है उनका परिवार उसका स्वागत करता है। जो काम सरकार करना चाहिए था वह अब कोर्ट को करना पड़ रहा है। 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने दिल्ली जेल अधिकारियों पर  लॉरेंस का पक्ष लेने का आरोप लगाया - द डेली गार्जियन

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag