- पीएम मोदी पर कटाक्ष करना पड़ा महंगा : भाजपा

पीएम मोदी पर कटाक्ष करना पड़ा महंगा : भाजपा


नई दिल्ली ।  हिंदी बेल्ट के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा जीतती दिख रही है। इसीलिये भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। वह लगातार जश्न मना रहे हैं। हालांकि कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने की स्थिति में है। उत्साहित भाजपा नेता मीडिया में बयान दे रहे हैं। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फिर गांधी परिवार पर निशाना साधा है। 

नरेंद्र मोदी पर निर्भरता, राष्ट्रीय मुद्दों पर फोकस... कर्नाटक की हार से BJP  को मिले 10 सबक - karnataka election result 2023 congress wins rahul gandhi  celebrates bjp PM Modi amit shah ...

स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा दिखाया है। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम जनता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां प्रधानमंत्री मोदी पर कीं जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी पर किया वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जीत खास है। देश को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। इन चुनावों में यह  उभरा है कि लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। 

ये भी जानिए..................

नरेंद्र मोदी पर निर्भरता, राष्ट्रीय मुद्दों पर फोकस... कर्नाटक की हार से BJP  को मिले 10 सबक - karnataka election result 2023 congress wins rahul gandhi  celebrates bjp PM Modi amit shah ...

- पेरिस में हुई सदी की सबसे महंगी शादी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर वापस मुहर लगी है। विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी जी निखर कर आए और उतना ही कमल खिला है। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के 4 राज्यों की जनता ने फिर एक बार अपना आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। ये सामान्य विजय नहीं है। मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त हुई है। प्रधानमंत्री मोदी हैं तो मुमकिन है। देश का हर युवा, महिला, हर गरीब आज इस बात से सहमत हो चुका है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि मध्य प्रदेश में शानदार जीत के लिए मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। ये पीएम मोदी की लोकप्रियता की जीत है। 
नरेंद्र मोदी पर निर्भरता, राष्ट्रीय मुद्दों पर फोकस... कर्नाटक की हार से BJP  को मिले 10 सबक - karnataka election result 2023 congress wins rahul gandhi  celebrates bjp PM Modi amit shah ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag