- खुफिया सूचना संग्रहण के लिए इसरो 5 साल में भेजेगा 50 सैटेलाइट : सोमनाथ

खुफिया सूचना संग्रहण के लिए इसरो 5 साल में भेजेगा 50 सैटेलाइट : सोमनाथ

  • - सैनिक निगरानी, तस्वीर संग्रहण सहित विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों के अध्ययन का होगा विस्तार


  • मुंबई । भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि इनमें सैनिकों के आवागमन की निगरानी और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने की क्षमता सहित विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल होगा।

 

चीन-पाकिस्तान की नींद उड़नी तय! 5 साल में ताबड़तोड़ 50 सैटेलाइट लॉन्च करेगा  ISRO, 'खास' है मकसद - India sending 50 satellites in next five years to  collect intelligence says ISRO chief

रविवार को बंबई के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी समारोह ‘टेकफेस्ट’ को संबोधित करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)के अध्यक्ष ने कहा कि बदलावों का पता लगाने, आंकड़ों के विश्लेषण के लिए एआई से संबंधित और डेटा आधारित प्रयासों के मामले में उपग्रहों की क्षमता बढ़ाना अहम है।उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षा को साकार करने के लिए, इसके उपग्रह बेड़े का वर्तमान आकार पर्याप्त नहीं है और इसे आज की क्षमता के मुकाबले दस गुना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्षयान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम हैं।

चीन-पाकिस्तान की नींद उड़नी तय! 5 साल में ताबड़तोड़ 50 सैटेलाइट लॉन्च करेगा  ISRO, 'खास' है मकसद - India sending 50 satellites in next five years to  collect intelligence says ISRO chief

ये भी जानिए...........

- अंकिता पर विक्की ने की हाथ उठाने की कोशिश

सोमनाथ ने कहा, कि यह सब उपग्रहों से देखा जा सकता है। हम इसे संभालने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित कर रहे हैं, लेकिन अब सोचने का एक अलग तरीका है और हमें इसे और अधिक महत्वपूर्ण तरीके से देखने की जरूरत है क्योंकि किसी भी राष्ट्र की शक्ति उसकी यह समझने की क्षमता है कि उसके आसपास क्या हो रहा है।इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘हमने अगले 5 वर्षों में 50 उपग्रहों को अंतिम रूप देने के लिए उनका संयोजन कर लिया है और इसे अगले पांच वर्षों से अधिक समय में इस विशेष भू-खुफिया जानकारी संग्रह में सहायता के लिहाज से भारत के लिए भेजा जा रहा है।’’ सोमनाथ ने कहा कि अगर भारत इस स्तर पर उपग्रहों का प्रक्षेपण कर सकता है तो देश के सामने आने वाले खतरों को बेहतर तरीके से कम किया जा सकता है।

चीन-पाकिस्तान की नींद उड़नी तय! 5 साल में ताबड़तोड़ 50 सैटेलाइट लॉन्च करेगा  ISRO, 'खास' है मकसद - India sending 50 satellites in next five years to  collect intelligence says ISRO chief

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag