- 'कौन सी शादी? कैसी शादी? हमें कुछ नहीं पता', फिर तिलक का इंतजार कर रहा दूल्हा पहुंचा थाने

'कौन सी शादी? कैसी शादी? हमें कुछ नहीं पता', फिर तिलक का इंतजार कर रहा दूल्हा पहुंचा थाने

पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया। सिगसिगी पंचायत में सुजीत कुमार उरांव के तिलक समारोह की तैयारी चल रही थी। दुल्हन पक्ष के लोग तिलक लेकर नहीं पहुंचे। पता चला कि दुल्हन का देवर दुल्हन की सास और ससुर के साथ भाग गया। दूल्हे पक्ष ने रेहला थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

(पलामू)। रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी पंचायत अंतर्गत सुलुमदाग जावा खांड में सुजीत कुमार उरांव के घर 15 अप्रैल को काफी चहल-पहल थी। उनके रिश्तेदार, पड़ोसी, दोस्त, गांव वाले सभी जुटे हुए थे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

सबको खिलाने के लिए चिकन चावल बनाया गया था। मौका था सुजीत कुमार उरांव के तिलक समारोह का। जो भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव के जमुना उरांव के घर से आना था। लेकिन जब तय समय तक दुल्हन पक्ष के लोग तिलक लेकर नहीं पहुंचे तो वर पक्ष के लोगों को चिंता होने लगी।

इसके बाद जब लड़की के जीजा जितेंद्र उरांव को बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कौन सी शादी है, कैसी शादी है। इस पर वर पक्ष ने स्थानीय परिचितों को लड़की के गांव भेजा तो पता चला कि दुल्हन का जीजा ही दुल्हन को लेकर उसके सास-ससुर के साथ भाग गया है।

वर पक्ष पहुंचा थाने

इस पर वर पक्ष के लोग रेहला थाने पहुंचे। जहां सुजीत कुमार उरांव के पिता कपिलदेव उरांव ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दुल्हन पक्ष द्वारा उनके साथ धोखा किया गया है।

तिलक समारोह में मेहमान भी आ चुके थे। घर को चारों तरफ से सजाया गया था। चिकन चावल भी पकाया गया था। उनके बेटे की शादी का कार्ड भी बांटा गया था। बारात के लिए गाड़ी, डीजे, फूल, माला सब कुछ बुक था। 

जिसमें उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दुल्हन पक्ष से उनके द्वारा खर्च की गई रकम दिलवानी चाहिए, तभी उन्हें राहत मिलेगी, अन्यथा वे बर्बाद हो जाएंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag