- 'हम उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी पीढ़ियां इसे याद रखेंगी...', भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया

'हम उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी पीढ़ियां इसे याद रखेंगी...', भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने फिर एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की वजह साफ की है। सेना का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ था। लेकिन यह बदले की भावना नहीं बल्कि न्याय की भावना थी। 1 मिनट से भी कम के इस वीडियो में सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। 

नई दिल्ली। पाकिस्तान की तबाही को 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर का खौफ अभी भी पाकिस्तान के मन में देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर सेना के अधिकारी अक्सर ऑपरेशन सिंदूर की बात करते नजर आते हैं। 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

वहीं, अब भारतीय सेना ने भी साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले का बदला नहीं बल्कि न्याय था। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तान पर सेना की कार्रवाई की झलक साफ देखी जा सकती है। 

54 सेकंड का वीडियो 54 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत पश्चिमी कमान के लोगो से होती है। जिसके बाद कुछ जवान अटैक मोड में नजर आते हैं। वीडियो में सेना का एक जवान कहता है, "ये सब पहलगाम आतंकी हमले से शुरू हुआ। वहां कोई गुस्सा नहीं था, वहां लावा था। दिमाग में बस एक ही बात थी... इस बार हम उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी पीढ़ियां इसे याद रखेंगी। ये बदले की भावना नहीं थी, ये न्याय था।"

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag