मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम खराब होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली एनसीआर में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। आगे जानिए देश के अन्य राज्यों का हाल।
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश, कहीं तूफान तो कहीं भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश
वहीं बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम खराब होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली एनसीआर में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदलेगा।
वहीं, पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव की संभावना है, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के आसार हैं। मध्य प्रदेश में मौसम का हाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जगहों पर गर्मी और लू का असर रहेगा।
अगले 4 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी समेत कई राज्यों में 20 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 24 मई तक भारी बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 20 से 22 मई तक बारिश की संभावना है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गरज, बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। उत्तरी और पूर्वी बिहार में मौसमी गतिविधियां तेज रहेंगी। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन बारिश के कारण आर्द्रता बढ़ सकती है।